आप सरकार पर राहुल का वार: पंजाब चुनाव में नशा और अपराध बनेंगे मुख्य मुद्दे
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले संगरूर से पंजाब चुनाव का शंखनाद कर दिया है। एक जनसभा में राहुल ने करीब 22 मिनट के भाषण से पार्टी का चुनावी एजेंडा सामने रखा, वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कार्यकर्ताओं को सात बड़े संकल्पों के साथ जनता के बीच जाने की रणनीति समझाई। मालवा क्षेत्र के इस प्रमुख शहर में हुई इस बड़ी रैली को पंजाब की सियासत के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
उन्होंने सूबे में नशे और गैंगस्टरवाद का मुद्दा उठाते हुए सीएम मान पर व्यक्तिगत टिप्पणी की और दावा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर उद्योगों व कृषि को मजबूती देकर रोजगार बढ़ाए जाएंगे, जिससे नशे की समस्या खत्म होगी।
सिद्धू मूसेवाला के पिता संग मंच पर राहुल गांधी
मंच पर दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को साथ खड़ा कर राहुल ने पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और इस मुद्दे को मणिपुर से जोड़ते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी घेरा। उन्होंने पंजाब के किसानों की सराहना करते हुए तीन कृषि कानूनों की वापसी के संघर्ष को याद दिलाया और भारत-अमेरिका ट्रेड डील को किसान विरोधी बताया।
इसे भी पढ़ें: BJP का दावा, रवनीत सिंह बिट्टू पर हमला: प्रदर्शनकारियों ने फेंके अंडे
इसके अलावा, रैली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को याद करते हुए कांग्रेस नेताओं ने उनके स्मारक के लिए उचित स्थान न देने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और वादा किया कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने पर नीतियां बाहरी दबाव के बजाय सीधे पंजाबियों के हित में बनाई जाएंगी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पंजाब चुनाव के लिए सात मुख्य मुद्दों का चुनावी एजेंडा तय किया है। पार्टी इस बार राज्य को नशामुक्त व गैंगस्टर-मुक्त बनाने, किसानों के हक और युवाओं को रोजगार देने के वादे के साथ मैदान में उतरेगी। इसके साथ ही भ्रष्टाचार का खात्मा, दलितों व कमजोर वर्गों का उत्थान और पंजाब का भविष्य पंजाबियों द्वारा ही तय करना कांग्रेस के इस चुनावी अभियान के प्रमुख बिंदु होंगे।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
