राहुल गांधी का बड़ा एलान, गिग वर्कर्स की बीमा राशि बढ़ने सहित कई फायदे

राहुल गांधी का बड़ा एलान, गिग वर्कर्स की बीमा राशि बढ़ने सहित कई फायदे

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को तेलंगाना सरकार की ओर से गिग वर्कर्स की भलाई के लिए बनाए गए नए कानून को श्रमिकों को समर्पित किया। इस कार्यक्रम में कामगारों को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी उन्हें बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है। योजना की शुरुआत के दौरान राहुल गांधी ने याद दिलाया कि तेलंगाना के गिग वर्कर्स के साथ हुई पिछली बैठक में सभी ने उनसे अपने दुख-दर्द और परेशानियां साझा की थीं।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री ने श्रमिकों की मांगों पर कदम उठाने तथा उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने का जो वादा किया था, आज उसे पूरा किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा का उद्देश्य “अडानी और अंबानी” जैसे बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना है।

कामगारों के लिए बनेंगे वाई-फाई सुविधा वाले विश्राम केंद्र

जबकि श्रमिकों के साथ बंधुआ मजदूरों जैसा व्यवहार किया जाता है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने जानकारी दी कि इस नए कानून के तहत गिग वर्कर्स को 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा, तथा सरकार की ओर से उनके लिए वाई-फाई की सुविधा से लैस विश्राम केंद्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

राहुल गांधी ने बताया कि अब हर डिलीवरी पर होने वाले ट्रांजैक्शन का 1 प्रतिशत हिस्सा सीधे गिग वर्कर्स के बैंक खातों में भेजा जाएगा। तेलंगाना के हर शहर में कंपनियों के लिए यह राशि देना अनिवार्य होगा, जो पहले ‘गिग वर्कर्स बोर्ड’ के पास जमा होगी और फिर वहां से कामगारों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

इस कार्यक्रम के दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इससे पहले राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भी गिग वर्कर्स की परेशानियों को जोर-शोर से उठाया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने इसी साल मार्च में इनके कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के लिए नया विधेयक, 2026 पारित किया था।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं