2026 में दिल्ली में मोदी सरकार का पतन होगा: ममता बनर्जी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर मतदाता सूचियों के विशेष गहन परीक्षण (SIR) में काट गए नामो का मुद्दा उठाया है। ममता बनर्जी ने गृहमंत्री अमित शाह को चुनौती दी है कि वे यहां जनसभा करें और जिन लोगों के SIR में नाम काटे गए हैं उनसे बात करके दिखाएं।
एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मैं अमित शाह को चुनौती देती हूं कि यहां जनसभा करें और जिन लोगों के नाम कटे हैं उनसे बात करके बताएं… आप देश के गृह मंत्री हैं और आप फोन करके लोगों को निर्देश देते हैं कि मुसलमान देखते ही उनके वोट काटे जाए, मुर्शिदाबाद में वोट काटे जाए… मेरे निर्वाचन क्षेत्र में भी वोट काटे गए। क्या आप इस तरह जीतेंगे? 5 राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, सबको मिलाकर 506 अफसरों को बदला गया है जिसमें अकेले बंगाल में 485 अफसरों को बदला गया है। मैं लोगों को बोलूंगी कि इसका बदला लें, जिसका नाम कटा है वे ट्रिब्यूनल में अपील करें।”
इतना ही नहीं ममता बनर्जी ने कहा कि “हमने कांग्रेस से कई बार कहा था कि हमें विरोध करने के लिए एक साथ चुनाव आयोग जाना चाहिए, लेकिन आप नहीं गए। आज, आप उम्मीदवार उतारेंगे और चुनाव जीतेंगे? लेकिन लोगों के मुश्किल समय में उनके साथ खड़े नहीं होंगे। मुझे पता है कि चुनाव में बहुत पैसा आता है। माताओं और बहनों, सावधान रहें, भाजपा वाले पश्चिम बंगाल सरकार के नाम पर, TMC सरकार के नाम पर आपके घर जाएंगे और आपका बैंक अकाउंट नंबर मांगेंगे, कहेंगे कि वे आपको पैसे देंगे। गलती से भी उन्हें अपना अकाउंट नंबर न दें, वे आपके लक्ष्मी भंडार के पैसे ले लेंगे। यह उनकी चाल है।”
इसे भी पढ़ें: नंदीग्राम में टीएमसी को झटका, ममता करेंगी कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन
ममता बनर्जी ने कहा कि “2026 में दिल्ली में भाजपा सरकार का पतन होगा… वे बंगाल को टारगेट कर रहे हैं, हम दिल्ली को टारगेट करेंगे, आगामी दिन मोटा भाई तैयार रहें…”
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
