चेक बाउंस मामला: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को फिर होगी जेल
चेक बाउंस के सात मामलों में दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा दोषसिद्धि बरकरार रखे जाने के बाद बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को एक बार फिर तीन महीने के लिए जेल जाना पड़ेगा
नई दिल्ली: हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को बड़ा झटका देते हुए चेक बाउंस के कई मामलों में उनकी दोषसिद्धि को बरकरार रखा है।जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली अभिनेता की याचिकाओं को खारिज करते हुए उन्हें चेक बाउंस के सभी सात मामलों में तीन-तीन महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई है।
कोर्ट ने आदेश दिया कि ये सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी, जिसके कारण राजपाल यादव को कुल तीन महीने की ही जेल काटनी होगी।
इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी की आत्मकथा पर सियासी रार: कांग्रेस ने लगाया दबाव का आरोप, भाजपा का पलटवार
इसके साथ ही अदालत ने प्रत्येक मामले में 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जिससे सातों मामलों का कुल जुर्माना 7.35 करोड़ रुपये हो जाता है। आदेश के मुताबिक, हर मामले में लगाए गए जुर्माने में से 1 करोड़ 4 लाख 75 हजार रुपये शिकायतकर्ता को मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे, जबकि 25 हजार रुपये राज्य को अदा किए जाएंगे।
फैसले के दौरान जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि राजपाल यादव को अदालत में दिए गए अपने अंडरटेकिंग (वचनबद्धता) का पालन करने के लिए कई मौके दिए गए थे, लेकिन बार-बार अवसर मिलने के बावजूद उन्होंने इसका पालन नहीं किया, जिसके चलते उनकी दोषसिद्धि को कायम रखा गया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
