अभिषेक बनर्जी की लोकसभा अध्यक्ष से TMC के बागी सांसदों पर कार्रवाई की मांग

अभिषेक बनर्जी की लोकसभा अध्यक्ष से TMC के बागी सांसदों पर कार्रवाई की मांग

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर 20 बागी सांसदों की अयोग्यता की मांग की है और उनके सीट आवंटन में हुए बदलाव को तुरंत रद्द करने की अपील की है

 

नई दिल्ली: टीएमसी (TMC) नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक चिट्ठी लिखकर 20 बागी सांसदों को पद से हटाने की कार्रवाई तेज करना चाहते है।

इसके साथ हे अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा में अपनी पार्टी के सांसदों की बैठने की जगह (सीटिंग अरेंजमेंट) में किये गए बदलाव को तुरंत वापस लेने की मांग की है।

अभिषेक बनर्जी ने 18 जुलाई को लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी उस सर्कुलर पर गंभीर आपत्ति जताई है, जिसके तहत टीएमसी के 28 में से 20 बागी सांसदों के सीट नंबर बदल दिए गए हैं।

लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि जब सचिवालय खुद टीएमसी को 28 सांसदों का एक सिंगल ब्लॉक मानता है और उन्हें इसका नेता स्वीकार करता है, तो इस तरह से सीट बदलना पूरी तरह गलत है।

टीएमी नेता ने पत्र में इस बात का भी जिक्र किया है कि 19 जून 2026 को ही लोकसभा अध्यक्ष के सामने उन 20 सांसदों के खिलाफ याचिका दायर की जा चुकी है, जिन्होंने खुद को एक गैर-मान्यता प्राप्त दल ‘एनसीपीआई’ (NCPI) से जोड़ लिया है।

इस दल का संसद या किसी भी विधानसभा में कोई वजूद नहीं है।

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इन सांसदों की अयोग्यता पर फैसला लंबित होने और उनका वर्तमान दर्जा गैर-विलय वाला होने के बावजूद, सिर्फ बागी समूह के एकतरफा अनुरोध पर सांसदों की सीटें बदलना स्थापित संसदीय प्रथाओं के उलट और नाइंसाफी है।

उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से 18 जुलाई के सर्कुलर के जरिए किए गए बदलावों को तुरंत रद्द करते हुए सभी 28 सांसदों को पहले दिए गए मूल सीट और डिवीजन नंबर दोबारा बहाल करने की मांग की है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Mehak B