CM योगी के बयान पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- भगवान कृष्ण का यह अपमान अक्षम्य, हार से घबराई भाजपा
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भगवान श्रीकृष्ण का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया है। यादव ने कहा कि 2027 के चुनाव में संभावित हार की निराशा के कारण मुख्यमंत्री ऐसी भाषा बोल रहे है और मंच से गोपालको को अपशब्द कहकर उन्होंने सीधे तौर पर भगवान कृष्णा का अनादर किया है जिसे माफ़ नहीं किया जा सकता।
इसके साथ ही, उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि पहले अयोध्या में राम मंदिर के चंदे और दान की चोरी करने वाले गिरोह का साथ देकर और सच्चाई बाहर आने के डर से उन्हें बचाया गया, और अब भगवान श्रीकृष्ण को निशाना बनाया जा रहा है।
सनातन धर्म और देवी अहिल्याबाई होल्कर के अपमान का आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान नेतृत्व न तो भगवान राम, कृष्ण और शिव का सगा है और न ही देवी अहिल्याबाई का, बल्कि अपनी कमजोर होती स्थिति को देखते हुए अब प्रदेश में ऐसे अन्य लोगों को बुलाया जा रहा है जो समाज को बांटने वाले और ईश्वर-विरोधी बयान देते हैं। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि एक संवैधानिक और सम्माननीय धार्मिक पद पर रहते हुए सनातनी वस्त्र धारण कर निम्नस्तरीय भाषा का उपयोग करना पद की प्रतिष्ठा के खिलाफ है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष का अहंकारी व्यवहार न केवल आम लोगों, बल्कि मृतक की दुखी मां, प्राचार्यों, पत्रकारों और ईमानदार अधिकारियों तक का अपमान करता रहा है। अंत में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हार के डर से भाषाई मर्यादा खो चुकी वर्तमान सरकार जल्द ही इतिहास बनने वाली है, और अब यह उन पर निर्भर है कि वे अपने व्यवहार से इतिहास में अपना नाम किस तरह दर्ज कराते हैं।
इसे भी पढ़ें: आज के मौसम और बारिश को लेकर IMD का आया ये बड़ा अपडेट
अखिलेश यादव ने कहा कि हार के बढ़ते डर के कारण सत्ता पक्ष की भाषा का स्तर गिरता जा रहा है और 2024 व 2026 की आशंकाओं ने उनके बोल बिगाड़ दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 में उनकी स्थायी हार तय है, क्योंकि जीत का भरोसा होता तो वे दूसरों पर हमले करने के बजाय अपनी उपलब्धियों की बात करते।
यादव के अनुसार, जितना बुरा वे बोलेंगे उतनी ही बड़ी शिकस्त मिलेगी, क्योंकि 2027 का चुनाव अब 5 प्रतिशत अहंकारी लोगों बनाम 95 प्रतिशत पीडीए के बीच हो गया है, जिसमें हर पीड़ित वर्ग के जुड़ने से पीडीए का दायरा 85 से बढ़कर 95 प्रतिशत हो गया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
