अंकित बालियान मर्डर: पीले गमछे से मिला गोगी गैंग के शूटरों का सुराग

अंकित बालियान मर्डर: पीले गमछे से मिला गोगी गैंग के शूटरों का सुराग

लखनऊ: हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, पूरी घटना की तस्वीर साफ होती जा रही है पुलिस की शुरुआती जांच और सबूतों से यह सामने आया है कि अंकित की हत्या दिल्ली के कुख्यात गोगी गैंग के शार्प शूटरों ने ही की थी।

इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को पहले से हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। अब दो और लोगों को हिरासत में लिया गया है। चारों से अलग-अलग पूछताछ कर पुलिस हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, सोशल मीडिया पर गोगी गैंग ने अंकित हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। पुलिस जांच में भी गिरोह के शार्प शूटरों की संलिप्तता की पुष्टि हुई है। पुलिस टीमें सक्रियता से काम कर रही हैं और जल्द ही मामले के खुलासे का दावा किया है।

पीले गमछे वाले युवक की भी जांच

अंकित की शवयात्रा में पीला गमछा डाले एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि गोगी गैंग से जुड़े सदस्य कई बार पीले गमछे का इस्तेमाल करते हैं।

पुलिस ने शवयात्रा में शामिल इस युवक की गतिविधियों और पहचान की भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर युवक की पहचान और उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही उसके संबंध में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

गोगी गैंग क्या है

पुलिस ने अनुसार पता चला है। गोगी गैंग दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में सक्रिय एक कुख्यात आपराधिक गिरोह है। इसका नाम गैंगस्टर जितेंद्र गोगी के नाम पर पड़ा, जिसकी सितंबर 2021 में रोहिणी कोर्ट में हत्या कर दी गई थी।

उसकी मौत के बाद भी यह गैंग सक्रिय है और इसके सदस्यों पर हत्या, रंगदारी, और लूट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।