अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग के नाम से मांगी 7 करोड़ की फिरौती
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद्र केजरीवाल व् उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए सात करोड़ रूपये की फिरौती मांगी गई है। इस मामले में आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा बताकर तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह को कॉल और व्हाट्सएप संदेश भेजा है।
विधायक जरनैल सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने 7 करोड़ रुपये की फिरौती न देने पर अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल की हत्या करने की धमकी दी है, जिसके बाद मोहाली के साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विधायक के मुताबिक, आरोपी ने उनकी जनप्रतिनिधि की हैसियत का इस्तेमाल करते हुए केजरीवाल तक फिरौती की मांग पहुंचाने की कोशिश की है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत संबंधित मोबाइल नंबर को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सौंप दी है।
इसे भी पढ़ें: भोजशाला विवाद में हाई कोर्ट के फैसले पर ओवैसी ने उठाये सवाल, फैसले को बाबरी मस्जिद जैसा बताया
विधायक ने पुलिस को व्हाट्सएप संदेश का स्क्रीनशॉट देते हुए आरोपी के फोन नंबर की कॉल डिटेल, आईपी एड्रेस और लोकेशन का पता लगाने की मांग की है। इसके अलावा, उन्होंने इस साजिश में शामिल बाकी लोगों को पकड़ने और सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल बिठाकर अरविंद केजरीवाल व उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाने का भी आग्रह किया है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
