CJP प्रदर्शन की विदेश में गूंज: वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग, सरकार से लगाई गुहार
नीट पेपर लीक मामले में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थन में ‘हिंदू्स फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने न्यूयॉर्क, सैन जोस, लंदन और डबलिन में प्रदर्शन कर सरकार से जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की
नई दिल्ली: नीट परीक्षा में हुई कथित धांधली के खिलाफ नई दिल्ली में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में अमेरिका स्थित अधिकार समूह ‘हिंदू्स फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने वैश्विक स्तर पर प्रदर्शन किए हैं।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने न्यूयॉर्क के यूनियन स्क्वायर और सैन जोस में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्र होकर भारत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
इसे भी पढ़ें: धार भोजशाला मामला: हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज SC में सुनवाई
इसके अलावा, लंदन में भारतीय उच्चायोग और डबलिन में भारतीय दूतावास के बाहर भी इसी तरह के प्रदर्शन आयोजित किए गए, जिनके जरिए संगठन ने संदेश दिया कि भारत के छात्र सम्मान, निष्पक्ष व्यवहार और एक भरोसेमंद भविष्य के हकदार हैं।
लगातार तीन हफ्ते से अधिक समय तक उपवास करने के कारण सोनम वांगचुक की तबीयत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था और बाद में दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर उन्हें एक निजी अस्पताल स्थानांतरित किया गया।
इस बीच, विपक्षी दलों ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन का समर्थन करते हुए दिल्ली में सरकार के खिलाफ व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने भी भारत सरकार से छात्रों और वांगचुक के साथ बातचीत कर जिम्मेदारी स्वीकार करने की अपील की है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
