‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर रिलीज: शाहिद, कृति और रश्मिका के बीच फंसा मजेदार लव ट्रायंगल
कॉकटेल 2’ का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। जानिए कैसे कृति और रश्मिका के बीच फंसे शाहिद कपूर? यहां देखिए ट्रेलर में क्या है खास…
मुंबई: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है, जिसने फैंस के इंतजार और उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।
3 मिनट 1 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत तीनों कलाकारों की एक कार ट्रिप से होती है, जहां शाहिद कपूर बैकग्राउंड में रिश्तों, नए दोस्तों और प्यार के खूबसूरत सफर पर एक दिलचस्प डायलॉग बोलते सुनाई देते हैं।
वह कहते हैं कि जब प्यार दोस्ती बन जाता है और दोस्ती में प्यार का रंग मिल जाता है, तो इससे बाहर निकलने का एक ही उपाय है।इसके बाद ट्रेलर में तीन दोस्तों की मस्ती और घूमना-फिरना दिखाया गया है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब इस पक्की दोस्ती में प्यार की एंट्री होती है।
इसे भी पढ़ें: मायावती ने भतीजे आकाश को फिर दिया झटका, राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटाया
ट्रेलर में आगे दिखता है कि कैसे कृति और रश्मिका दोनों ही एक-एक करके शाहिद के प्यार में पड़ जाती हैं, जिसके बाद शाहिद की परेशानियां बढ़ जाती हैं क्योंकि अचानक उनके बीच एक लव ट्रायंगल शुरू हो जाता है।
ट्रेलर के अंत में कृति और रश्मिका दोनों को दुल्हन के जोड़े में भी दिखाया गया है, जो कहानी में सस्पेंस पैदा करता है। इटली की खूबसूरत लोकेशंस फिल्म के विजुअल्स को शानदार बनाती हैं, वहीं बैकग्राउंड में ओरिजिनल ‘कॉकटेल’ का लोकप्रिय गाना ‘तुम्ही हो बंधू’ भी सुनने को मिलता है।
गौरतलब है कि ‘कॉकटेल 2’ साल 2012 की हिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे और होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित उस फिल्म को क्रिटिक्स और बॉक्स ऑफिस दोनों पर बड़ी सफलता मिली थी।
अब पूरे 14 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल रिलीज होने जा रहा है। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान व लव रंजन द्वारा निर्मित ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
