ECINET सॉफ्टवेयर को लेकर कांग्रेस ने पूछे सवाल, पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

ECINET सॉफ्टवेयर को लेकर कांग्रेस ने पूछे सवाल, पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: कांग्रेस ने रविवार 25 अक्टूबर 2026 को चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने विवादित ‘ईसीआईनेट’ (ECINET) सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारियों को जानबूझकर छिपा रहा है।

पार्टी का दावा है कि निर्वाचन आयोग इस डेटा को सार्वजनिक करने से बार-बार इंकार कर रहा है क्युकी ऐसा करने से वोटरलिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में हुई बड़े पैमाने की धांधली और केंद्रीकृत गड़बड़ियों का सच देश के सामने आ जायेगा।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर मीडिया रिपोर्ट साझा कर आरोप लगाया है कि भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) विवादित ‘ईसीआईनेट’ सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारी छिपा रहा है, जिसका इस्तेमाल एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में केंद्रीकृत तरीके से बड़े पैमाने पर हेरफेर के लिए किया गया है ।

चुनाव आयुक्तों की आपत्तियां और इस्तीफे की मांग

टीसीएस द्वारा सॉफ्टवेयर विकसित करने की बात उजागर होने और एसआईआर में एआई के इस्तेमाल का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने भी ईसीआईनेट तथा आयोग के आईटी विभाग पर कई आपत्तियां दर्ज कराई थीं, जिसके आधार पर विपक्षी दल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और इस ‘विनाशकारी’ एसआईआर प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग दोहराई है।

कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने की मांग एक बार फिर उठाई है। इसके साथ ही, पार्टी ने एसआईआर प्रक्रिया को तुरंत रोकने की मांग भी की है। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग अपने ‘ईसीआईनेट’ (ECINet) सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारियां सार्वजनिक करने से इनकार कर रहा है, जिस पर पार्टी ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।