दिल्ली इमारत हादसा अपडेट: मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हुई

दिल्ली इमारत हादसा अपडेट: मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हुई

नई दिल्ली। दिल्ली के मोतीबाग क्षेत्र में सत्य निकेतन में एक इमारत के ढह जाने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस मामले में जल्द ही एफआईआर दर्ज की जाएगी और आरोपियों को पकड़ने के लिए एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

इस घटना को लेकर राहत और बचाव कार्य की जानकारी देते हुए भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा, “मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्वयं इस पर ध्यान दे रही हैं… यहां सभी अच्छी फैसिलिटी की मदद से लोगों को बचाया जा रहा है… विपक्ष के लोगों के आरोप लगाने से कुछ नहीं होता है… हमारा मुख्य मकसद है कि यहां मलबे में फंसे बच्चों और मजदूरों को निकाला जाए।”

दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज सिंह ने न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, “बचाव अभियान चल रहा है… हमारा लक्ष्य है कि हम घायलों को अच्छी मेडिकल सुविधा दें… विपक्ष के लोग एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना का भी राजनीतिकरण कर रहे हैं… दिल्ली सरकार और हम सभी मिलकर काम कर रहे हैं। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।”

ABBP ने किया प्रदर्शन:

सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना को लेकर ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के सदस्यों ने सिविक सेंटर स्थित MCD ऑफिस में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी MCD कमिश्नर के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।