अल्फा’ का धमाकेदार टीज़र रिलीज़, आलिया का दिखा खतरनाक एक्शन अवतार
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म अल्फा का टीजर रिलीज हो गया है। जानिए टीजर में क्या कुछ है खास।
मुंबई: यश राज फिल्म्स (YRF) की आने वाली बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस अगली कड़ी में एक नए जासूस की कहानी दिखाई जाएगी, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
रिलीज हुए टीजर की शुरुआत बॉबी देओल और आलिया भट्ट के दृश्यों से होती है, जहां फिल्म में आलिया के पिता का किरदार निभा रहे बॉबी देओल, एक होटल में उनका 18वां जन्मदिन मनाते नजर आते हैं।
इसी दौरान बॉबी देओल आलिया को एक कार्ड सौंपते हैं, जिस पर कमरे का नंबर लिखा होता है, और वे बताते हैं कि यह उनका पहला मिशन है।
इसे भी पढ़ें: छात्रों को पीएम की नहीं, खुद प्रधानमंत्री को मांगनी चाहिए माफी: राहुल गांधी
यह दरअसल एक सीक्रेट मिशन है, जिसके तहत भारत के ‘नेक्स्ट जेनरेशन’ के जांबाज योद्धाओं को तैयार किया जाता है।
टीजर में आगे बढ़ने पर दर्शकों को बेहद दमदार और रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन सीन्स की झलक मिलती है।
स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में आलिया भट्ट और बॉबी देओल के साथ शरवरी और अनिल कपूर जैसे बड़े और दिग्गज सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
जबरदस्त एक्शन और सस्पेंस से भरपूर यह फिल्म इसी साल 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
