पंजाब में रेल की पटरियों पर अन्नदाता: 6 जिलों में चक्काजाम, मोगा में पुलिस से झड़प
नई दिल्ली: पंजाब के मोगा में किसान जत्थेबंदियों ने अपनी मांगो को लेकर महेश्वरी संधूया गांव में रेलवे ट्रैक पर बैठकर पंजाब सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन शुरू कर दिया है। केकेएम चेप्टर पंजाब से जुड़े आठ किसान संगठनों के इस आंदोलन को रोकने के लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया था।
हालाँकि प्रदर्शनकारी किसान पुलिस की सख्त बैरिकेडिंग और घेराबंदी को तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक तक पहुंचने में कामयाब रहे। इस दौरान रेलवे स्टेशन के ठीक बाहर किसानो और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई जिसके बाद ट्रेक पर ही धरने पर बैठे किसानो ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए अपना रोष प्रकट किया।
किसान नेता बलदेव सिंह जीरा और सरवण सिंह पंधेर के नेतृत्व में किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर और सुनाम सहित छह स्थानों पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिए गए हैं।
एमएसपी की गारंटी और मुआवजे समेत बड़ी मांगें
क्योंकि मुख्यमंत्री को पत्र भेजने और डीसी दफ्तरों के बाहर धरने देने के बावजूद सरकार ने बातचीत नहीं की, जबकि किसानों के प्रमुख मोर्चों में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते, बिजली व बीज संशोधन अधिनियमों पर स्पष्टीकरण, शंभू-खनौरी मोर्चे के दौरान हुए करीब 3.77 करोड़ रुपये के नुकसान के मुआवजे, सैकड़ों घायल किसानों के लिए राहत तथा मूंग, मक्का, आलू समेत पांच फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग शामिल है और मंत्रियों के आवासों के बाहर धरने भी लगातार जारी हैं।
इसे भी पढ़ें: बीजेपी विपक्ष में आने की प्रेक्टिस कर रही है: अखिलेश यादव
रेलवे ट्रैक पर जारी इस आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसान नेता जसविंदर सिंह लोंगोवाल ने पंजाब सरकार पर किसानो की मानगो की अनदेखी करने का सीधा आरोप लगाया है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि तीन दिनो तक कैबिनेट मंत्री के आवास के बाहर शांतिपूर्ण धरना देने के बाद भी जब प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली जब जाकर किसानो को मजबूरन रेलवे ट्रैक जाम करने जैसा बड़ा कदम उठाना पड़ा।
प्रांतीय अध्यक्ष ने साफ़ चेतावनी दी है की जब तक उनकी सभी जायज मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक यह चक्काजाम आंदोलन इसी तरह उग्र रूप में जारी रहेगा। फ़िलहाल इस रेल रोको प्रदर्शन के चलते बढ़ते तनाव को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस मौके पर मुस्तैद है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
