गुरुग्राम कांड: पकड़ा गया आरोपी कल्याण बैंसला, केस में जुड़ी नई धारा
नई दिल्ली: गुरुग्राम के बहुचर्चीत हिट एंड रन मामले के मुख्य आरोपी कल्याण बैसला को राजस्थान के दोसा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसकी धरपकड़ के लिए तीन विशेष टीमें बनाई थी जिसमे से एक टीम ने पीछा करते हुए उसे दोसा में दबोचा लिया।
आरोपी ने अपनी तेज रफ़्तार कार से एक महिला बाइक राइडर को जोरदार टक्कर मारी थी, जिसका खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो पर खुद संज्ञान लेते हुए गुरुग्राम पुलिस ने सेक्टर-56 थाने में केस दर्ज किया था और तभी से आरोपी की तलाश की जा रही थी।
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर 13 सितंबर (रविवार) को अप्रिलिया RS 457 स्पोर्ट्स बाइक राइड कर रही महिला बाइकर सिया चौहान को कल्याण बैंसला द्वारा मारुति सियाज कार से साइड से जोरदार टक्कर मारने के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एफआईआर में बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास) जोड़ दी गई है जिसके तहत 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।
आरोपी कल्याण बैंसला की सफाई और पुलिस खुलासे
जबकि आरोपी कार मालिक मनीष (जो इंडियन आर्मी में है) के अनुसार कल्याण दो दिन के लिए कार मांगकर ले गया था; वहीं सिया ने इंस्टाग्राम वीडियो में आरोप लगाया कि आरोपी ने रुकने का इशारा न मानने पर गंदे इशारे किए और जानबूझकर टक्कर मारी जबकि आरोपी कल्याण ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि बाइक कोई लड़की चला रही है और यह टक्कर जानबूझकर नहीं मारी गई थी।
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं की पार्टी में वापसी के सवाल पर क्या बोले जयराम रमेश
पकडे गए आरोपी कल्याण बैंसला ने पुलिस पूछताछ में अपनी सफाई दी है। उसका दावा है की महिला राइडर सिया और उसके साथी कार के आगे-पीछे खतरनाक तरीके से बाइक चला रहे थे जिससे दुर्घटना की आशंका बानी हुई थी। आरोपी के मुताबिक जब उसने अपनी कार को आगे निकालने के लिए ओवरटेक करने की कोशिश की तभी यह हादसा हो गया।
उसने यह भी कहा कि डर के मारे वह मौके से भागा क्योकि उसे भीड़ द्वारा पीटे जाने का डर था, उसका इरादा किसी को जान से मारने का नहीं था। पुलिस के अनुसार, आरोपी कल्याण हरियाणा के पलवल जिले के टिकरी गुर्जर गांव का रहने वाला है और वहां अपना एक जिम चलाता है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
