मतदान अधिकारों की रक्षा के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन का दिल्ली कूच: जुटने लगे दिग्गज नेता
नई दिल्ली: वोट चोरी के खिलाफ आज इंडिया गठबंधन सुप्रीमकोर्ट तक मार्च करेगा और वोट चोरी से जुडी अपनी मांगो के संदर्भ में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकान्त के नाम एक ज्ञापन देगा।
इंडिया गठबंधन के सुप्रीमकोर्ट मार्च में भाग लेने के लिए कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा किये गए आह्वान के बाद देशभर से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया था। इसलिए माना जा रहा है कि अब से कुछ देर में शुरू होने वाले इंडिया गठबंधन के सुप्रीमकोर्ट मार्च में आज भारी भीड़ जुटेगी।
इससे पहले कल मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इंडिया गठबंधन के नेताओं से मुलाकात करने से इंकार किये जाने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एलान किया था कि सोमवार को पूरा देश सुप्रीमकोर्ट चलेगा।
दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन फिर बंद:
दिल्ली में आज भारी भीड़ जुटने के मद्देनज़र कई मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है। इतना ही नहीं दिल्ली में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी आज पूरे दिन होने वाले सभी घटनाक्रमों पर नज़र रखेंगे। आज इंडिया गठबंधन के सुप्रीमकोर्ट मार्च के अलावा कॉकरोच जनता पार्टी ने भी प्रदर्शन तीसरे दिन जारी रखने का एलान किया है। ऐसे में राजीव चौक, जंतर मंतर, जनपथ, कस्तूरबा गांधी मार्ग, संसद मार्ग, बाराखंभा रोड आदि पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कई इलाको में ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।
इसे भी पढ़ें: मैरी मिलबेन का CJP पर बड़ा हमला; कहा भारत और पीएम मोदी विरोधी ताकतों से मिल रही अमेरिकी फंडिंग
राजभर ने विपक्ष पर साधा निशाना:
विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि जनता इस गठबंधन को पहले ही ठुकरा चुकी है।
उन्होंने विपक्ष के दावों को बेबुनियाद बताते हुआ कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पिछले एक साल से अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे है जबकि अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर हुए 10 साल और कांग्रेस को 30 साल बीत चुके हैं।
राजभर ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की जिस प्रक्रिया पर आज सवाल उठाए जा रहे हैं, वह कोई नई व्यवस्था नहीं है बल्कि साल 1952 से देश में लगातार चली आ रही एक सामान्य और कानूनी प्रक्रिया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
