डूसू चुनाव में NSUI की हार: राहुल गांधी नाराज़, वेणुगोपाल से तलब की रिपोर्ट

डूसू चुनाव में NSUI की हार: राहुल गांधी नाराज़, वेणुगोपाल से तलब की रिपोर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 में कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI की करारी हार के बाद पार्टी के भीतर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इस चुनावी नतीजे से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बेहद नाराज है, जिन्होंने 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम ख़त्म करने के तुरंत बाद संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को फोन कर इस हार की पूरी रिपोर्ट मांगी है।

इस बड़ी नाकामी के बाद एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार की कार्यशैली और रणनीतियों पर गंभीर सवाल उठ रहे है और कयास लगाए जा रहे है की कांग्रेस आलाकमान इस हार के जिम्मेदार नेताओ पर जल्द ही कड़ा एक्शन ले सकता है।

राहुल गांधी की नाराजगी और रिपोर्ट तलब

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में एबीवीपी (ABVP) के तीन सीटें जीतने और एनएसयूआई (NSUI) के सूपड़ा साफ होने तथा उपाध्यक्ष पद पर बागी निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन की ऐतिहासिक जीत से कांग्रेस नेता राहुल गांधी खासे नाराज और असहज बताए जा रहे हैं, क्योंकि एक तरफ वे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए युवाओं को जोड़ने में जुटे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ इस हार ने उनकी पूरी रणनीति को झटका दिया है और भाजपा ने इसे ‘झूठ की गूंज’ करार दिया है।

इस पराजय की मुख्य वजह पार्टी की अंदरूनी कलह, टिकटों का गलत वितरण और उपाध्यक्ष पद के लिए दीपांशु शौकीन का बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ना माना जा रहा है, जिसके बाद राहुल गांधी ने केसी वेणुगोपाल से हार के कारणों और उम्मीदवार चयन पर विस्तृत रिपोर्ट व जवाब तलब किया है।

डूसू चुनावों में एनएसयूआई की करारी हार ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है, क्योकि पार्टी के कई बड़े नेताओ का मानना है कि इस चुनावी नतीजे ने राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से बने सकारात्मक माहौल को पूरी तरह प्रभावित किया है। इसी वजह से राहुल गांधी ने इस नाकामी पर अपनी गहरी नाराजगी जताई है।

अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में उन रणनीतिकारों और प्रभारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाई की जा सकती है जिन्होंने जमीन से आलाकमान को गलत फीडबैक दिया था। इस संबंध में अंतिम फैसला एक विस्तृत समीक्षा रिपोर्ट मिलने के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मिलकर करेंगे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं