6 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्डा
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली। आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले पंजाब से राज्य सभा सांसद राघव चड्डा ने अन्य 6 सांसदों के साथ बीजेपी ज्वाइन कर ली है। अन्य सांसदों में दीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रजीत सिंह साहनी, राजिंदर गुप्ता के अलावा दिल्ली से आप की राज्यसभा सांसद स्वाती मालिवाल भी भाजपा में शामिल हो गईं।
इससे पहले राघव चड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस कर आम आदमी पार्टी छोड़ने का एलान किया। प्रेस कांफ्रेंस में चड्डा के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे। इसके बाद राघव चड्डा संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ सीधे बीजेपी मुख्यलय पहुंचे और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की।
राघव ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, आज संविधान के प्रावधानों के तहत यह बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ। आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई से अधिक राज्यसभा सांसद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कुल सात सांसदों ने इस विलय संबंधी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं।
इसे भी पढ़ें: गिरफ्तारी के बाद रो पड़ीं वीणा मानवी, नितिन नवीन पर लगाया साजिश का आरोप
बता दें कि 7 सांसदों के इस्तीफा के बाद अब आम आदमी पार्टी के पास राज्यसभा में इकलाैते सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल बचे हैं। माना जा रहा है कि वे भी जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। चूंकि पंजाब में भी जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी काफी पहले से राघव चड्डा तथा अन्य सांसदों के संपर्क में थी।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
