ईरान के मौजतबा ख़ामेनेई के बिगड़ी तबियत पर अटकले वायरल हुआ वीडियो

ईरान के मौजतबा ख़ामेनेई के बिगड़ी तबियत पर अटकले वायरल हुआ वीडियो

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर चल रही गंभीर अफवाहों के बीच उनका एक कथित वीडियो सामने आया है

अमेरिका: ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर चल रही गंभीर अफवाहों के बीच उनका एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसे शनिवार को ईरान की अर्ध-सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी ने जारी किया। बिना तारीख वाले इस वीडियो में वह कुछ लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं और उनकी तबीयत ठीक लग रही है। हालांकि, इस वीडियो की वास्तविकता या इसमें दिख रहे व्यक्ति की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।

सूत्रों के हवाले से दवा किया की मोजतबा बेहद हालत गंभीर

शुक्रवार को ईरानवायर और कुछ इजरायली मीडिया संस्थानों ने सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि मोजतबा ‘बेहद गंभीर हालत’ में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों में उनके पिता और तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी, और माना जा रहा है कि मोजतबा भी उसी हमले में घायल हुए थे। तब से वह सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं और पिछले महीने अपने पिता के जनाजे में भी शामिल नहीं हुए थे। सुरक्षा कारणों से वह वरिष्ठ अधिकारियों से सीधे संवाद करने के बजाय बिचौलियों के जरिए बात कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद यह तेजी से वायरल हो गया है। ‘यूनाइटेड अगेंस्ट न्यूक्लियर ईरान’ के नीति निदेशक जेसन ब्रोडस्की और अन्य सोशल मीडिया खातों ने दावा किया है कि यह युद्ध से पहले का पुराना वीडियो है, जिसे पहली बार मार्च में साझा किया गया था। आरोप लगाया गया है कि ईरानी शासन जनता को गुमराह करने के लिए इस पुराने वीडियो का इस्तेमाल कर रहा है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं