सुनील शेट्टी ने किया नागपुर के ‘खासदार क्रीड़ा महोत्सव’ का उद्घाटन

सुनील शेट्टी ने किया नागपुर के ‘खासदार क्रीड़ा महोत्सव’ का उद्घाटन

सुनील शेट्टी नागपुर में मल्टी-स्पोर्ट इवेंट ‘खासदार क्रीड़ा महोत्सव’ का उद्घाटन करने पहुंचे थे, जहां उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे। यह महोत्सव 31 मई से 7 जून तक चलेगा। इस मौके पर सुनील शेट्टी ने खेलों के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि कि अगर बच्चों का ध्यान खेलों में रहेगा, तो वे गलत चीजों से दूर रहेंगे।

मुंबई: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में अभिनेता सुनील शेट्टी ने नागपुर में आयोजित मल्टी-स्पोर्ट इवेंट ‘खासदार क्रीड़ा महोत्सव’ का उद्घाटन किया। 31 मई से 7 जून तक चलने वाले इस महोत्सव के अवसर पर मीडिया से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने बच्चों के जीवन में खेलों के महत्व पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उनके जीवन में जो भी अच्छा हुआ है, वह सिर्फ और सिर्फ खेलों के प्रति उनके प्यार की वजह से ही संभव हो पाया है।

आज भी लोग उनकी फिटनेस की तारीफ करते हैं, जिसका पूरा श्रेय वह खेलों को देते हैं। शेट्टी का मानना है कि जब बच्चों का ध्यान खेलों में लगा रहता है, तो वे भटकते नहीं हैं और उनके पास गलत चीजों के लिए समय ही नहीं बचता। बच्चों को गलत रास्तों से दूर रखने के लिए खेलों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है।

उन्होंने आगे कहा कि खेल, स्वास्थ्य और फिटनेस ही जीवन की कई समस्याओं का सबसे बड़ा इलाज हैं। अगर बच्चों को सही तरीके से सिखाया जाए और उन्हें खेलों की तरफ प्रेरित किया जाए, तो समाज में बहुत बड़ा बदलाव आ सकता है।

नागपुर जैसे शहर में हजारों बच्चों को खेलों से जुड़ता देख उन्होंने खुशी जताई और कहा कि उनके जैसे लोगों का ऐसे इवेंट्स में हर साल आना जरूरी है ताकि वे अच्छी सेहत के लिए खेलों के इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा फैला सकें।

फिल्मों की बात करें तो सुनील शेट्टी आने वाले दिनों में मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे, जो 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।