नई दिल्ली: सुप्रिया सुले ने एनडीए में अपनी पार्टी के शामिल होने की अटकलों और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) व सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के फिर से एक होने की चर्चाओं को पूरी तरह खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि उनके भाई (अजित पवार) के निधन वाले दिन ही विलय का मुद्दा हमेशा के लिए समाप्त हो चुका है।
उन्होंने कहा कि अजित पवार के निधन के बाद उनकी पार्टी या किसी प्रवक्ता की ओर से इस पर कोई बयान नहीं दिया गया है और न ही दूसरे गुट से उन्हें कोई फोन, संदेश या पत्र मिला है। इसके साथ ही, बारामती से लोकसभा सदस्य सुले ने जोर देकर कहा कि अजित पवार के साथ उनके संबंध राजनीतिक विचारों पर नहीं बल्कि प्रेम और स्नेह पर आधारित थे, इसलिए निजी रिश्तों को राजनीति के साथ नहीं मिलाया जाना चाहिए और अब इस विषय पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है।
सांसद सुप्रिया सुले ने अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेताओं छगन भुजबल, सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल और हसन मुश्रीफ के बयानों पर टिप्पणी करने से साफ मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन सभी अनुभवी नेताओं ने उनके पिता के साथ काम किया है और ये उम्र तथा राजनीति में उनसे काफी बड़े हैं। अपने पारिवारिक संस्कारों का जिक्र करते हुए सुले ने स्पष्ट किया कि उनके माता-पिता ने उन्हें बड़ों का सम्मान करना सिखाया है, इसलिए वह इनके खिलाफ कुछ भी गलत नहीं बोलेंगी।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं