तमिलनाडु विधान सभा चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

तमिलनाडु विधान सभा चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

नई दिल्ली। तमिलनाडु में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। तमिलनाडु में कांग्रेस गठबंधन के तहत 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमे से उसने 27 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी 27 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का नाम शामिल नहीं है। सम्भवतः वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। बता दें कि राज्य की 234 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होना है।

कांग्रेस ने के. सेल्वापेरुन्थगई को श्रीपेरंबुदूर (SC), एस. राजेश कुमार को किल्लियूर, जे.एम.एच. हसन मौलानाको वेलाचेरी, ए. चेल्ला कुमार को कृष्णागिरी
गोपीनाथ पलानीअप्पन को इरोड ईस्ट, डॉ. थारागाई कथबर्ट को कोलाचेल, जी.के.एम. तमिल कुमारन को पेन्नागरम और दुरई चंद्रशेखर को पोनेरी सीट से उम्मीदवार बनाया है।

बीजेपी ने डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन को मायलापुर, एल. मुरुगन को अविनाशी (SC), वनथी श्रीनिवासन को कोयंबटूर नॉर्थ, नयनार नागेंद्रन को सत्तार, एस. विजयधरानी को विलावनकोड, एम.आर. गांधी को नागरकोइल और कीर्तिका शिवकुमार को मोदक्कुरिची से उम्मीदवार बनाया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।