दूसरे चरण के चुनाव के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन, दिग्गज मैदान में उतरे

दूसरे चरण के चुनाव के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन, दिग्गज मैदान में उतरे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के लिए आज प्रचार का काम समाप्त हो जायेगा। दूसरे चरण में देश के विभिन्न राज्यों की 142 सीटों पर मतदान होना है, जिसके लिए दिग्गज नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे भाजपा के शीर्ष नेता आज ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी आज अहम चुनावी क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। वहीँ पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने अपनी ताकत झौंक दी है।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव भी तृणमूल कोंग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में आज रोड शो और रैलियां कर रहे हैं।

इस चरण में कुल 1,448 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। टीएमसी और कांग्रेस ने सभी 142 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि भाजपा 141 और सीपीआई(एम) 100 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

दूसरे चरण में लगभग 3.65 करोड़ (अनुमानित) मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन आयोग ने इस चरण के लिए विशेष रूप से युवा मतदाताओं और महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया है।

इस चरण में कोलकाता की सभी शहरी सीटें शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, नदिया, पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर तथा बर्धमान जिले की सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

चूँकि पहले चरण में रिकॉर्ड 92.72% मतदान हुआ है, इसलिए कयास लगाए जा रहे है कि दूसरे चरण में भी मतदान का प्रतिशत ऐतिहासिक रहेगा। दूसरे चरण के लिए पश्चिम बंगाल की 142 सीटों पर बुधवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।