भोपाल। ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में अब कई बड़े राज खुलने की संभावना है। कोर्ट ने मुख्य आरोपी समर्थ सिंह को 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है।
भोपाल जिला कोर्ट से उसकी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज हो ने के बाद शुक्रवार शाम को समर्थ सिंह ने मध्य प्रदेश के जबलपुर हाई कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने समर्थ सिंह को अपनी हिरासत में ले लिया था।
समर्थ सिंह को शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद सिद्धार्थ को 7 दिन पुलिस रिमांड पर भेजा है।
इस मामले में पुलिस ने मामले में इंवेस्टीगेशन व पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी का आवेदन दिया था। कोर्ट ने पुलिस के आवेदन को स्वीकार करते हुए कस्टडी के निर्देश दिए हैं।
माना जा रहा है कि पुलिस रिमांड के दौरान होने वाली पूछताछ में पति समर्थ सिंह अपनी पत्नी ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत को लेकर कई राज खोल सकता है।
इस हाई प्रोफाइल मामले में ट्विशा शर्मा के परिजनों ने समर्थ सिंह और उसकी मां पर शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के साथ ही पुलिस ट्विशा शर्मा की मौत वाले स्थान उसके घर, क्राइम सीन का रिक्रिएशन सहित तमाम बिंदुओं की जांच करेगी। इसके अलावा जांच में यह भी सामने आएगा कि ट्विशा शर्मा की मौत के बाद दस दिनों तक फरार रहने के दौरान समर्थ सिंह किस किस से मिला था तथा कहां कहां रुका था।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।