पश्चिम बंगाल में 152 सीटों और तमिलनाडु की 234 सीटों पर मतदान कल
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में लोकतंत्र का बड़ा उत्सव होने जा रहा है। चुनाव आयोग ने कल की वोटिंग के लिए पूरी तैयारी कर ली है पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से पहले चरण में कल 152 सीटों पर मतदान होगा।
चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू होकर शाम 6:00 बजे तक वोटिंग होगी वोट देते समय फोटो खींचना या वीडियो बनाना कानूनन जुर्म है, ऐसा करने पर वोट रद्द किया जा सकता है और कानूनी कार्रवाई हो सकती है चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए भारी मात्रा में केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया है दोनों राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा 4 मई 2026 को की जाएगी।
सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा (BJP) के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। कांग्रेस और वामपंथी दल (CPI-M) इस बार अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं नंदीग्राम सीट पर सबकी नजरें होंगी, जहाँ भाजपा के शुभेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा सिलीगुड़ी से गौतम देब और कोलकाता पोर्ट से फिरहाद हकीम जैसे बड़े नाम मैदान में हैं।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने हैं। पहले चरण में कल 152 सीटों पर मतदान के बाद दूसरे चरण में बंगाल की शेष 142 सीटों पर मतदान 29 अप्रैल को होगा।
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री की पत्नी का निधन, सागर सिंह तोमर ने जताया शोक
तमिलनाडु में कल एक ही चरण में राज्य की सभी 234 सीटों पर वोट डाले जाएंगे:
तमिलनाडु में इस बार मुकाबला DMK-कांग्रेस गठबंधन के बीच है। AIADMK-भाजपा गठबंधन और अभिनेता विजय की नई पार्टी तमिलगा वेट्टी कड़गम (TVK) के बीच दिलचस्प होने की उम्मीद है। राज्य में कानून-व्यवस्था, बढ़ता कर्ज और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे चर्चा में रहे हैं। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन अपनी कल्याणकारी योजनाओं के दम पर वापसी की उम्मीद कर रहे हैं, जबकि AIADMK और विजय की पार्टी बदलाव का नारा दे रही है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
