गैस के बढ़े दामों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला
नई दिल्ली: कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से छोटे दुकानदारों और रेस्तरां मालिकों का खर्च बढ़ेगा जिससे आम जनता पर महंगाई की मार पड़ेगी पार्टी का आरोप है कि पिछले कुछ महीनों में कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है।
अब कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर 10 रुपए महंगा कर दिया। सिर्फ 8 महीने में कमर्शियल सिलिंडर के दाम करीब 1,200 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां ऐसी हैं जिससे आम जनता पर महंगाई का बोझ डालकर केवल कुछ अमीर उद्योगपति दोस्तों को फायदा पहुँचाया जा रहा है।
सरकारी तेल कंपनियों ने सितंबर 2026 में दुकानों और होटलों वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम प्रमुख शहरों में 9.50 रुपये से 11.50 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। वहीं, घरेलू उड़ानों के लिए विमान ईंधन यानी एटीएफ की कीमत भी बढ़ी है।
इसके साथ ही हवाई जहाज़ के ईंधन की कीमत भी 6.28 रुपये प्रति लीटर बढ़कर अब 121.28 रुपये हो गई है। यह बदलाव वैश्विक बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों के कारण हुआ है। इससे पहले यह 115 रुपये प्रति लीटर थी।
घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतें स्थिर
आम घरों में इस्तेमाल होने वाला 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी सिलिंडर लगातार तीसरे महीने भी पुरानी कीमत पर स्थिर है और इसके दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दूसरी ओर, दुकानों के लिए इस्तेमाल होने वाले छोटे 5 किलोग्राम के गैर-घरेलू सिलिंडर के दाम में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे यह अब 762 रुपये से बढ़कर 764 रुपये का हो गया है।
इसे भी पढ़ें: असली TMC कौन? ममता बनर्जी ने EC को लिखी चिट्ठी, जांच जल्द पूरी करने की मांग
पिछले दो महीनों की लगातार कटौती के बाद सितंबर में पहली बार बड़े कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए हैं, जिसमें सबसे ज़्यादा 11.50 रुपये की बढ़ोतरी कोलकाता में हुई है और इसके अलावा भुवनेश्वर, हैदराबाद और पटना जैसे शहरों में भी कीमतें काफ़ी बढ़ गई हैं।
दिल्ली (नया दाम ₹2,747.50), मुंबई (₹2,701), गुरुग्राम, नोएडा, चंडीगढ़ और लखनऊ में।₹10.50 की बढ़ोतरी: चेन्नई में, जहाँ अब सिलिंडर की नई कीमत ₹2,916.50 हो गई है।
कहां हुई सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
कोलकाता में सिलिंडर की कीमत 11.50 रुपये बढ़कर 2,884 रुपये हो गई है। तिरुवनंतपुरम और बंगलूरू में 10-10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यहां कीमत क्रमश: 2,784 रुपये और 2,831 रुपये हो गई है। भुवनेश्वर और हैदराबाद में 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर के दाम 11-11 रुपये बढ़े हैं। यहां कीमत क्रमश: 2,919 रुपये और 2,996 रुपये हो गई है।
पटना में भी कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम 11 रुपये बढ़े हैं, जिससे यहाँ 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत 3,029 रुपये हो गई है। इस बढ़ोतरी के बाद पटना में कमर्शियल एलपीजी की कीमत सभी प्रमुख शहरों में सबसे ज़्यादा हो गई है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
