वांगचुक के अनशन पर बोले अरुंधति और नसीरुद्दीन “लंबी लड़ाई के लिए भूख हड़ताल खत्म करें”
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के बीच अरुंधति रॉय, नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह जैसी दिग्गज हस्तियों ने सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन करते हुए उनसे भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन लगातार जारी है, जहां सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 17 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।
इस बीच लेखिका अरुंधति रॉय, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह और अर्थशास्त्री जयती घोष सहित कई प्रमुख हस्तियों ने संयुक्त बयान जारी कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया है।
साथ ही इन दिग्गजों ने वांगचुक और अन्य प्रदर्शनकारियों के साहस को सलाम करते हुए उनकी बिगड़ती सेहत पर गहरी चिंता जताई है।
इसे भी पढ़ें: शर्ते मंजूर, मैदान तैयार: इंदौर में राहुल गांधी के छात्र महासम्मेलन का रास्ता साफ़
हस्तियों के समूह ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि आगे की लंबी लड़ाई को देखते हुए वे अपना अनशन समाप्त करने पर विचार करें, क्योंकि आने वाले दिनों में देश को उनके नेतृत्व और ऊर्जा की जरूरत होगी।
दूसरी ओर, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है।
उन्होंने बताया कि भूख हड़ताल के 17वें दिन वांगचुक की मांसपेशियां (मसल्स) कम होने लगी हैं और उन्हें काफी दर्द का सामना करना पड़ रहा है।
जब उनसे अनशन खत्म करने का अनुरोध किया गया, तो वांगचुक ने शांति से जवाब देते हुए कहा कि उनसे अनशन खत्म करने के लिए कहने के बजाय सरकार से यह पूछा जाना चाहिए कि वह इस विषय पर बातचीत क्यों नहीं कर रही है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
