गुजरात निकाय चुनाव: शहरी इलाकों में बीजेपी की ‘प्रचंड’ बढ़त, सेमीफाइनल में विपक्ष पस्त
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
गुजरात: आज गुजरात से स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों की ताज़ा खबरें आ रही हैं। यह चुनाव 2027 के विधानसभा चुनावों का ‘सेमीफाइनल’ माना जा रहा है। ताज़ा रुझान के मुताबिक (दोपहर 2:00 बजे तक) चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा (BJP) ने अधिकांश शहरी क्षेत्रों में भारी बढ़त बना ली है।
कुल 15 नगर निगमों में से भाजपा ने मेहसाणा, वापी, नडियाद और मोरबी में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। अहमदाबाद और राजकोट में भी भाजपा बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है।
पिछले चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) को सूरत में बड़ा झटका लगा है। ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, सूरत नगर निगम में भाजपा ने 43 सीटों पर बढ़त बनाई है, जबकि AAP अभी भी खाता खोलने के लिए संघर्ष कर रही है।
कांग्रेस ने बनासकांठा और वडोदरा के कुछ ग्रामीण वार्डों में जीत दर्ज की है, लेकिन नगर निगमों में उसकी स्थिति काफी कमजोर दिख रही है। और ईधर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भुज और सिद्धपुर के कुछ वार्डों में जीत हासिल कर अपना खाता खोला है।
इसे भी पढ़ें: यूपी चुनाव: सामान्य सीटों पर भी दलितों को उतारने की तैयारी
इस बार 27% OBC आरक्षण लागू होने के बाद यह पहला बड़ा चुनाव है, जिसने कई सीटों के समीकरण बदल दिए हैं। मतदान से पहले ही भाजपा के 722 उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके थे।
अब तक के रुझान बताते हैं कि शहरी गुजरात में भाजपा का किला अभी भी अभेद्य है, जबकि कांग्रेस और AAP को ग्रामीण क्षेत्रों से कुछ उम्मीदें हैं।
| निकाय का प्रकार | मतदान (%) | स्थिति |
| नगर निगम (15) | 55.1% | भाजपा का दबदबा |
| नगर पालिका (84) | 65.53% | मिला-जुला रुझान |
| जिला पंचायत (34) | 66.64% | भाजपा आगे |
| तालुका पंचायत (260) | 67.26% | कड़ा मुकाबला |
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
