पंत ने तोडा धोनी का रिकॉर्ड, विदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बने
नई दिल्ली: ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में एमएस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह अब भारत से बाहर विदेशी और तटस्थ मैदानों पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए है।
मैच के पहले दिन हाथ में चोट लगने के बाद भी पंत शानदार वापसी की और 63 रनो की बेहतरीन पारी खेली। इस पारी की मदद से उन्होंने विदेशी पिचों पर 2500 से अधिक टेस्ट राण पुरे कर लिए है जो की एक न्य इतिहास है।
इस मामले में ऋषभ पंत पहले और धोनी 2496 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस खास सूची में फारुख इंजीनियर (1209 रन) तीसरे नंबर पर हैं, जबकि सैयद किरमानी (1109 रन) और किरण मोरे (901 रन) क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। पंत ने लगभग 42 की बेहतरीन औसत से ये रन बनाए हैं, जबकि धोनी का विदेशी और न्यूट्रल मैदानों पर औसत 32.84 का रहा था।
यह उपलब्धि इसलिए भी अहम है क्योंकि हाल ही में एक मैच के दौरान श्रीलंकाई तेज गेंदबाज Lahiru Kumara की शॉर्ट गेंद उनके बाएं हाथ पर लग गई थी, जिसके बाद उन्हें मैदान पर उपचार लेना पड़ा था और पट्टी बांधी गई थी।
इसे भी पढ़ें: अभिजीत दीपके पर आरटीआई एक्टिविस्ट का शिकंजा: संपत्ति और फंडिंग की जांच की मांग
ऋषभ पंत ने सोमवार को चोट के बाद मैदान पर वापसी करते हुए धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया और विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। पदार्पण कर रहे सारांश जैन के 6 रन पर आउट होने के बाद पंत ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला।
इस दौरान श्रीलंकाई तेज गेंदबाजों ने उनकी चोट का फायदा उठाने के लिए लगातार शॉर्ट गेंदें फेंकी, जिससे गेंद उनके कंधे पर भी लगी, लेकिन उन्होंने दर्द के बावजूद क्रीज पर डटकर बल्लेबाजी जारी रखी।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
