नई दिल्ली: अगर वैश्विक स्तर पर देखें तो आज भी कुछ देशों में पेट्रोल की कीमतें पानी से भी कम हैं. दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल वर्तमान में लीबिया, ईरान और वेनेजुएला जैसे तेल उत्पादक देशों में मिल रहा है.
ताजा आंकड़ों के अनुसार लीबिया में पेट्रोल की कीमत भारतीय मुद्रा के हिसाब से महज कुछ रुपये प्रति लीटर है. लीबिया में पेट्रोल की कीमत लगभग ₹2.30, ईरान में ₹2.78 और वेनेजुएला में ₹3.35 के आसपास है.
इन देशों में भारी सरकारी सब्सिडी के कारण ईंधन बहुत सस्ता है. इन देशों के पास अपना विशाल तेल भंडार है और वहां की सरकारें अपने नागरिकों को बेहद कम दामों पर ईंधन उपलब्ध कराती हैं.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।