रेलवे की तारीफ कर बोले सोनम वांगचुक, सरकार अपने वादे भी पूरे करे
लद्दाख यात्रा के दौरान सोनम वांगचुक ने वंदे भारत ट्रैन और चिनाब ब्रिज की तारीफ करते हुए सरकार से उम्मीद जताई की वह रेलवे विकास की तरह अपने अन्य वादों को भी जमीन पर पूरा करे
नई दिल्ली: मशहूर शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक इन दिनों लद्दाख के सफर पर हैं।
इस दौरान उन्होंने भारतीय रेलवे के अनुभव को लेकर अपनी खुशी जाहिर की और रेलवे की जमकर तारीफ की, लेकिन साथ ही सरकार के वादों को लेकर भी एक ऐसी बात कही जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है।
सोनम वांगचुक ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने लद्दाख यात्रा की शुरुआत ट्रेन से की।
उन्हें ट्रेन से सफर करना हमेशा पसंद रहा है और इस बार उन्हें दिल्ली से श्रीनगर के बीच शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन में पहली बार यात्रा करने का मौका मिला।
इसे भी पढ़ें: ललन सिंह ने अनंत को मनाया: नीतीश के कहने पर लड़ेंगे चुनाव
उन्होंने खास तौर पर चिनाब नदी पर बने रेलवे ब्रिज को देखने के अपने अनुभव को शानदार बताते हुए भारतीय रेलवे की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस किया। कश्मीर में एक दिन रुकने के बाद वह लद्दाख की ओर रवाना हुए।
रेलवे की तारीफ करते हुए वांगचुक ने सरकार के कामकाज को लेकर अपनी बात रखी और कहा कि जिस तरह रेलवे के विकास को देखकर गर्व महसूस हो रहा है, वे चाहते हैं कि सरकार के किए गए वादों को पूरा होते देखकर भी उन्हें वैसा ही गर्व महसूस हो।
उन्होंने हाल ही में परीक्षाओं में सुधार को लेकर संसद में लाए गए बिल का भी जिक्र किया और इसे लेकर खुशी जताई।
हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर किसी अन्य मुद्दे का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस बयान को सरकारी घोषणाओं और उनके जमीन पर असर को लेकर एक उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है।
सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने वाले वांगचुक के इस संदेश से यह संकेत मिला कि जनता किसी भी सरकार के वादों को सिर्फ सुनना नहीं, बल्कि उन्हें पूरा होते देखना चाहती है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
