पश्चिम बंगाल: अमित शाह को काले झंडे दिखाए, BJP-TMC कार्यकर्त्ता भिड़े

पश्चिम बंगाल: अमित शाह को काले झंडे दिखाए, BJP-TMC कार्यकर्त्ता भिड़े

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जैसे जैसे चुनाव प्रचार आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को भवानीपुर में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्त्ता आपस में भिड़ गए।

बता दें कि भवानीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। अमित शाह ने नामांकन प्रक्रिया के पहले भवानीपुर में भव्य रोड शो भी किया।

भवानीपुर में BJP और TMC कार्यकर्ता उस समय एक दूसरे के आमने सामने आ गए जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो चल रहा था। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हाथापाई, धक्कामुक्की और गालीगलौज हुआ।

बीजेपी का आरोप है कि अमित शाह के रोड शो के दौरान तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लहराने की कोशिश की जिसे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रोका तो तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्त्ता गुंडागर्दी पर उतर आये। तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमित शाह गो बैक के नारे लगाए और काले झंडे भी दिखाए।

15 दिनों तक बंगाल में ही रहुंगा: अमित शाह

इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भवानीपुर में कहा कि वे अगले 15 दिनों तक बंगाल में ही रहेंगे। उन्होंने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी लोग निर्भीक होकर मतदान करें और तृणमूल कांग्रेस को उखाड़कर बंगाल की खाड़ी में फेंक दें।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *